दादा के सपनों को साकार करने में गांव की बिटिया का योगदान | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

दादा के सपनों को साकार करने में गांव की बिटिया का योगदान | New India Times


अंबेडकर नगर ज़िले टांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हिथूरी की एक होनहार बिटिया ने अपने दादा के सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हुए शिक्षा और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की है। समाजसेविका अनामिका वर्मा ने अपने दादा स्वर्गीय महादेव वर्मा की स्मृति में गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहयोग कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की।

16 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत हिथूरी स्थित प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5 तक) में “महादेव वर्मा स्मृति बेंच सहयोग कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनामिका वर्मा द्वारा विद्यालय को बेंच प्रदान की गईं, जिससे बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को कॉपी, किताब, कलम एवं पानी की बोतलों का भी वितरण किया गया।

दादा के सपनों को साकार करने में गांव की बिटिया का योगदान | New India Times


मीडिया से बातचीत में अनामिका वर्मा ने कहा कि उनका सपना है कि गांव का हर बच्चा शिक्षित हो और इसके लिए वे हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनके दादा की सोच थी कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है, और उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए वह कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम टांडा ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा ओझा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श कन्या महाविद्यालय, बरुआ जलांकी की प्राचार्या डॉ. करुणा वर्मा मौजूद रहीं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर योगदान देना चाहिए।

इसके अतिरिक्त गांव में सोलर लाइट व्यवस्था के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को रात्रि में सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। सभी ने इस सामाजिक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे प्रेरणादायक कदम बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version