अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
माह- ए- रमज़ान के अवसर पर इन्क्रेडिबल आयुर्वेद द्वारा समाजहित में विशेष पहल की गई है। संस्थान की ओर से पूरे पवित्र रमज़ान महीने में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने की घोषणा की गई है।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अबरार मुल्लानी ने बताया कि रोज़े के दौरान खान-पान और दिनचर्या में बदलाव के कारण कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को सही मार्गदर्शन और आयुर्वेदिक परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि रमज़ान इबादत और संयम का महीना है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना भी ज़रूरी है। निःशुल्क परामर्श के माध्यम से लोगों को रोज़े के दौरान संतुलित आहार, पाचन संबंधी समस्याओं, कमजोरी, शुगर एवं अन्य सामान्य बीमारियों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इच्छुक लोग ए-6, बी.डी.ए. कॉलोनी, कोहेफिजा, भोपाल स्थित क्लिनिक पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869116098 एवं 9907001192 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
