रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जनपद पंचायत के सभागृह में सीईओ रश्मि चौहान ने जनपद पंचायत के उपयंत्रियों, सचिवों एवं रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पंचायतवार सभी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सीईओ ने सभी ग्राम पंचायतों में जॉब कार्डधारकों का केवाईसी कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ ग्राम–सुजल ग्राम अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस करने को कहा।
उन्होंने जिन पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित हैं, उन पंचायतों के सचिवों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सीएम हेल्पलाइन निराकरण कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सभी योजनाओं की भी समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
