बिस्कोहर नगर पंचायत पर मनमानी का आरोप, पोखरे में डलवाया जा रहा कूड़ा | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260218-WA0087.mp4
New India Times

नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 13, पंडित दीनदयालनगर में सड़क, अस्पताल और मस्जिद के बगल में स्थित पोखरे में गंदगी का अंबार लगाया जा रहा है। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा कर्मचारियों को लगाकर गंदा कूड़ा पोखरे में डलवाया जा रहा है।

राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि आबादी के बीच कूड़ा न डाला जाए, क्योंकि कूड़े की बदबू से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पोखरे को पाटना ही है तो मिट्टी से पाटा जाए, न कि कूड़े से।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पंचायत बिस्कोहर के अधिशासी अधिकारी श्री अखिलेश दीक्षित ने पहले आश्वासन दिया था कि आगे से ऐसा नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद नगर पंचायत कर्मचारी मनमानी करते हुए पहले से कहीं जमा गंदा कूड़ा लाकर पोखरे में भर रहे हैं।

बिस्कोहर के लोगों ने जिले के सक्षम अधिकारी एडीएम से निवेदन किया है कि तत्काल कूड़े के ऊपर मिट्टी डलवाने का आदेश दिया जाए।

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि नगर पंचायत प्रशासन का भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा तो समाजवादी पार्टी इटवा तहसील में जनहित मुद्दों पर घेराव करेगी और नगर पंचायत अधिकारियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version