अग्रसेन धाम कुंडली में श्याम महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

अग्रसेन धाम कुंडली में श्री श्याम महोत्सव धाम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश गोयल के सहयोग से करवाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्याम संकीर्तन में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। इस अवसर पर पधारे सभी श्रद्धालुओं का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल सिंघल, राष्ट्रीय महामन्त्री अनिल गोयल और  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक मंगला ने पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।‌ आए हुए समाज के कर्णधारों ने चल रहे श्री अग्रसेन धाम कुंडली के विराट निर्माण कार्यों देखा और निर्माण कार्य के व्यवस्थापकों की जमकर प्रशंसा की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि समाज की बदौलत ही यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। श्री अग्रसेन धाम कुंडली में निर्माण कार्य का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपूर्णता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि धाम निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करके समाज को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version