शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार सतेंद्र कटियार को हटाने की मांग | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर सदर तहसील में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सतेंद्र कटियार को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम सदर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सतेंद्र कटियार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। वकीलों का आरोप है कि उनके कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं, दाखिल-खारिज एवं नामांतरण के आदेश नहीं किए जा रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप रहा था।

आज अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन वार्ता बेअसर रही।

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से जरूरी कार्य करने की मांग की, लेकिन तहसीलदार द्वारा कार्य करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version