मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय अनुभूति परिवार एवं टीचर अवेयर ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह चौरसिया के छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान शिक्षक एवं साहित्यकार शरद कुमार शिववेदी को “अनुभव अनुभूति सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र एवं अनुभव अनुभूति प्रकाशित आईएसबीएन पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। शरद कुमार शिववेदी शासकीय हाई स्कूल बरेलीपार, विकासखंड जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा में पदस्थ हैं।
यह सम्मान उन्हें उनकी स्वरचित एवं मौलिक कविताओं के चयन एवं प्रकाशन तथा साहित्यिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय अनुभूति परिवार जबलपुर संभाग का संयोजक भी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह चौरसिया ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए साहित्य सृजन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
शिक्षक शरद कुमार शिववेदी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी सुपुत्री मनुश्री शिववेदी को दिया।
उन्हें उनके परिवारजनों, गुरुजनों, मित्रों, ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, मीडिया साथियों, शिक्षकों, विद्यालय परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों एवं साहित्यकारों द्वारा शुभकामनाएं और बधाइयां दी गईं।
