उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दुधवा बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT;

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया दुधवा बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन | New India Timesयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां के दुधवा में तीन दिन के अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। दुधवा के टाइगर हैवेन में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में देश और विदेश के तमाम फोटोग्राफर, पक्षी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां दोपहर लगभग 12:00 बजे पहुंच गए थे और उसके बाद दुधवा के मुख्य गेट का लोकार्पण किया।

फेस्टिवल में देश के अलावा विदेशों के कई नामी फोटोग्राफर आ रहे हैं। वे दुधवा में मौजूद 450 से अधिक पक्षियों की प्रजाति को अपने कैमरों में कैद करेंगे। बर्ड फेस्टिवल इससे पहले दो बार आगरा में आयोजित किया गया था। प्रदेश का इकलौता दुधवा टाइगर रिजर्व हरी भरी वन सम्पदा के अलावा अपने घने जंगल में विभन्न दुर्लभ वन्यजीवों के लिये जाना जाता है। दुधवा एक सींघ वाले गैंडों व वनराज की दहाड़ों के अलावा बांके ताल व किशनपुर सेंचुरी के झादीताल के लिए प्रसिद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version