आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
छिंदवाड़ा शहर में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे रेस्टोरेशन कार्य को पूर्ण करने के लिए कलेक्टर श्री नारायण ने ठेकेदार की मांग पर 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।
इसके बाद 20 फरवरी को आयुक्त नगर निगम, एसडीएम छिंदवाड़ा और शिकायत शाखा प्रभारी अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद इस संबंध में कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते कलेक्टर श्री नारायण द्वारा इस प्रकरण की प्रत्येक समय-सीमा बैठक में समीक्षा की जा रही है। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर सुधार कार्य कराया जा चुका है और शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए यह समय दिया गया है।
