संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मानवाधिकार प्रोटेशन ग्वालियर चंबल संभाग के सदस्यों ने विगत दिवस देश की रक्षा करते हुए सरहद पर शहीद हुए स्व. श्री राम अवतार को उनके गृह ग्राम बरुआ जाकर उनको नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिवार को इस दुखद पल को सहन करने की शक्ति उन्हें ईश्वर प्रदान करें यह दुआ की, साथ ही परिवार के सदस्यों से चर्चा करके हर संभंव मदद करने का वादा किया।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र झा, संभागीय महासचिव सुलभ श्रीवास्तव, संभागीय संगठन मंत्री मचल सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, संगठन मंत्री जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष पीएस राजोरिया, राजेश ओझा, शैलेंद्र ओझा, जिला अध्यक्ष मुरैना गजेंद्र सिंह राजपूत, संभागीय टीम के सह सचिव पंकज गौरव, जिला सचिव ग्वालियर समीर खरे, सहसचिव जागेश साहू, कार्यकारिणी सदस्य आशीष राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
