कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना चौक कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त राघव दीक्षित को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक प्रियव्रत दुहुण, हेमंत कुमार और नदीम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा संख्या 74/137(2) बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राघव दीक्षित पुत्र राजेंद्र प्रसाद दीक्षित (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी मोहल्ला अब्दुल्लागंज, को राम मौरिज लॉन के पास नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version