छिंदवाड़ा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में मुस्लिम नेताओं की अनदेखी, जुन्नारदेव-दमुआ के मुस्लिम चेहरों को नहीं मिली जगह | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/दमुआ (मप्र), NIT:

विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, लेकिन इसमें मुस्लिम नेताओं की भागीदारी नदारद रही, जो सोचने का विषय है।

यह गंभीर प्रश्न उठता है कि छिंदवाड़ा जिले में वर्षों से सक्रिय मुस्लिम कद्दावर नेताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान क्यों नहीं मिल पाया। क्या पिछले 70 वर्षों में मुस्लिम नेताओं की भूमिका केवल भीड़ जुटाने और पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित रह गई है?

यह भी देखा गया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय मुस्लिम समाज के वोटों पर निर्भर रहती है, लेकिन जब भागीदारी और प्रतिनिधित्व की बात आती है तो मुस्लिम समाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है। वर्तमान जिला कार्यकारिणी में जुन्नारदेव और दमुआ क्षेत्र के मुस्लिम नेताओं को जगह न मिलना समाज के लिए चिंता का विषय है।

यह स्थिति मुस्लिम नेताओं और समाज के लिए आत्ममंथन का समय है। क्या मुस्लिम नेता अब अपना रुख स्पष्ट करेंगे या फिर पहले की तरह चुप रहेंगे? जिन नेताओं ने वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पण दिया, आज उन्हें ही किनारे लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यदि अब भी मुस्लिम समाज एकजुट होकर अपनी आवाज नहीं उठाता, तो भविष्य में प्रतिनिधित्व मिलना और कठिन हो सकता है। इसलिए छिंदवाड़ा जिले के मुस्लिम समाज को एकजुट होकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, ताकि उन्हें उचित हिस्सेदारी मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version