नव जीवन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के बाद महिला की मौत | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव की 26 वर्षीय महिला प्रियंका की शुक्रवार देर रात मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले तीन दिनों से नव जीवन हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई थी।

परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसे अस्पताल के डॉक्टर नियंत्रित नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार और निगरानी की जाती, तो महिला की जान बच सकती थी।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और अस्पताल को बंद कराने की मांग की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version