मध्यप्रदेश में आरक्षक (जीडी) भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां एवं केंद्र घोषित | New India Times
मध्यप्रदेश में आरक्षक (जीडी) भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियां एवं केंद्र घोषित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल द्वारा आरक्षक (जीडी) के कुल 7500 पदों पर भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अब अगले चरण के रूप में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test – PPT) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 निर्धारित केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी। हालांकि 02 मार्च, 03 मार्च एवं 08 मार्च 2026 को परीक्षा अवकाश रहेगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़,लंबी कूद,गोला फेंक एवं दस्तावेजों का परीक्षण
किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र

भोपाल – लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद

इंदौर – एमटीडी परिसर, आरएपीटीसी

जबलपुर – 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी

ग्वालियर – 14वीं वाहिनी विसबल, कैंप

उज्जैन – महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड

सागर – शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया

रीवा – 9वीं वाहिनी विसबल

बालाघाट – 36वीं वाहिनी विसबल, फुटबॉल/हॉकी ग्राउंड

रतलाम – भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा

मुरैना – 05वीं वाहिनी विसबल, परेड ग्राउंड

एडमिट कार्ड और आवश्यक निर्देश
शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के सूचना पत्र (एडमिट कार्ड) कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड कर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

परीक्षा के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आधार नंबर लॉक न हो। दस्तावेज परीक्षण के लिए सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि एवं स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version