आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
38वीं नेशनल डाक पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में छिंदवाड़ा के शैलेन्द्र सेवतिया ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही शैलेन्द्र को ‘बेस्ट लिफ्टर ऑफ इंडिया–2026’ के सम्मान से भी नवाजा गया।
पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छिंदवाड़ा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई में आयोजित इस राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शैलेन्द्र सेवतिया ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उन्होंने 345 किलोग्राम स्क्वाट, 215 किलोग्राम बेंच प्रेस और 295 किलोग्राम डेडलिफ्ट लगाकर कुल 855 किलोग्राम भार उठाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डाक विभाग द्वारा उन्हें वर्ष 2026 का बेस्ट लिफ्टर ऑफ इंडिया घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर शैलेन्द्र ने छिंदवाड़ा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि शैलेन्द्र पिछले सात वर्षों से लगातार पावर लिफ्टिंग में पदक हासिल करते आ रहे हैं।
