कहलगांव में दो दिवसीय 32वां श्री श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की गंगा में झूमेंगे श्रद्धालु | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर स्थित थाना रोड, कोल्ड स्टोरेज के निकट विजय कुमार संथालिया प्रांगण में श्री श्याम बाल मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय 32वां श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को धूमधाम से किया जाएगा।

इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक एवं गायिकाएं संगीतमय श्री श्याम भजनों की ऐसी गंगा बहाएंगे, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने को विवश हो जाएंगे।

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। खाटू नरेश श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन के दौरान अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी तथा बाबा को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही इत्र वर्षा भी की जाएगी।

भजन संध्या में राजस्थान, जयपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रोमा निषाद एवं भजन गायक महेश परमार अपने संगीतमय भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। टाटानगर से गुलशन बावरा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, अभि–अनुज पारिक की जुगलबंदी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देगी।

कहलगांव में श्री श्याम दरबार के साथ अलबेला श्याम मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version