ग्राम जोगिनी में राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का आगमन, रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे में हुए शामिल | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ग्राम जोगिनी में राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का आगमन, रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे में हुए शामिल | New India Times

स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोगिनी स्थित लोढौटा महादेव मंदिर परिसर में समाजसेवी विजय मिश्रा के नेतृत्व में अभिषेकात्मक रुद्राभिषेक के पश्चात विशाल भंडारे एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और वंचितों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक व्यक्ति के पास पक्का मकान हो, मकान निर्माण हेतु स्वयं की भूमि हो तथा शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो। ये सभी कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का नारा आज धरातल पर साकार हो रहा है।
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्रीमाली समाजसेवी विजय मिश्रा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने असहाय वृद्धजनों को कंबल वितरित किए।
मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम प्रधान रत्नेश पटेल, एडीओ पंचायत करमा बृजेश कुमार, भगवती शुक्ला, अजय कुमार त्रिपाठी, कमलेश पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विंध्यवासिनी मिश्र ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version