छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260123-WA0145.mp4
New India Times

छिंदवाड़ा जिले के इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल एवं तैयार पाइप जलकर खाक हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version