मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
गुरुवार की शाम हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसायटी, तेहरीम एजुकेशनल सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लगभग आधा दर्जन सामाजिक प्रतिनिधियों ने युनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन जिला शाखा बुरहानपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर एस एम सादिक का जनाब शेहज़ाद शेख अमरावती, सादिक अहमद उर्फ़ सदर भाई धारणी, एवं डॉक्टर फैसल शेख़ की गरिमामय उपस्थिति में स्वागत कर उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वागत करने वालों में इक़बाल अंसारी आईना, अता उल्लाह खान, रियाज़ुल हक़ अंसारी, नईम अंसारी मैकेनिक और सलीम अख्तर अंसारी के नाम प्रमुख है।
इस अवसर पर डॉक्टर एस एम सादिक एवं उनके परिवार की विभिन्न क्षेत्रों में की गई उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की गई तथा आपसे प्राचीन यूनानी पैथी के कल्याण और संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया गया।
