मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
गुरुवार की शाम हर्फ़ हर्फ़ आईना सोसायटी, तेहरीम एजुकेशनल सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लगभग आधा दर्जन सामाजिक प्रतिनिधियों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बुरहानपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुमित बोरले दादा का स्वागत कर उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्वागत करने वालों में इक़बाल अंसारी आईना, अता उल्लाह खान, रियाज़ुल हक़ अंसारी, नईम अंसारी मैकेनिक और सलीम अख्तर अंसारी के नाम प्रमुख है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बुरहानपुर के चेयरमैन सुमित बोरले दादा ने परस्पर चर्चा में बताया कि ईश्वर की कृपा से उनका यह कार्यकाल स्वर्णिम साबित होगा।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में माननीय सांसद और विधायक सहित शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्रतिमाह विभिन्न प्रकार की रोगों के निदान के लिए विभिन्न प्रकार के शिविर पूरे जिले के गांव गांव में आयोजित करके जनमानस को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
