रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर नगर के समीप स्थित ग्राम रंभापुर में पूज्य दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराज द्वारा लगभग 125 वर्ष पूर्व प्रतिष्ठित कुंथुनाथ जिनालय में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ।
उपकारी दादा गुरुदेव के जन्म द्विशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर, हृदय सम्राट गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब की प्रेरणा एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद से विश्व पूज्य दादा गुरुदेव द्वारा रचित श्री अभिधान राजेन्द्र कोष की स्थापना श्री कुंथुनाथ जिनालय परिसर में की गई।
यह स्थापना पूज्य मुनिराज डॉ. श्री सिद्धरत्न विजयजी, मुनिराज श्री प्रशमसेन विजयजी आदि ठाणा की निश्रा में सम्पन्न हुई। इस पुण्य अवसर का अनुपम लाभ रंभापुर निवासी श्रीमती चंदनबाला चन्द्रशेखर जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन, प्रथम जैन, हार्दिक जैन परिवार (नाकोड़ा हीरो, झाबुआ) द्वारा लिया गया।
इस अवसर पर रंभापुर श्रीसंघ, झाबुआ श्रीसंघ एवं मेघनगर श्रीसंघ के अनेक गुरुभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
