सांदीपनि विद्यालय दमुआ में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न, 228 कैडेट्स ने लिया भाग | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सांदीपनि विद्यालय दमुआ में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न, 228 कैडेट्स ने लिया भाग | New India Times

24 एमपी बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल थॉमस ओमान के मार्गदर्शन में शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमुआ में एनसीसी की ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का संचालन नायब सूबेदार आर.डी. साबर, हवलदार गुरप्रीत सिंह एवं हवलदार गुरनैल सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस परीक्षा में शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमुआ, नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव, सांदीपनि विद्यालय तामिया, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बाम्हनवाड़ा तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिजोरी के कुल 228 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।

परीक्षा के अंतर्गत कैडेट्स की लिखित परीक्षा, ड्रिल टेस्ट, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट का मूल्यांकन किया गया।

परीक्षा के संचालन एवं व्यवस्थाओं में प्रिसाइडिंग ऑफिसर एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर श्री मनोज शर्मा, थर्ड ऑफिसर श्री रविंद्र यदुवंशी, थर्ड ऑफिसर श्री अभिजीत कुमार मोहबे, थर्ड ऑफिसर श्री मोहम्मद अजीम एवं सीटीओ श्री अमित कुमार सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गौरी कैलाबाग एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version