इटवा विधानसभा में ‘विकसित भारत – G RAM G’ जन-जागरण अभियान, 500 कंबल किया गया वितरण | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा में ‘विकसित भारत – G RAM G’ जन-जागरण अभियान, 500 कंबल किया गया वितरण | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा में ‘विकसित भारत – G RAM G’ जन-जागरण अभियान के अंतर्गत गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर एक सशक्त जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यश पैलेस, करहिया पुल, इटवा में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक एवं ग्रामीण नागरिक शामिल हुए।

इटवा विधानसभा में ‘विकसित भारत – G RAM G’ जन-जागरण अभियान, 500 कंबल किया गया वितरण | New India Times

कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीण समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें विकसित भारत – G RAM G योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार के विस्तार, आजीविका के सुदृढ़ीकरण तथा गांवों के समग्र, संतुलित एवं सतत विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इटवा विधानसभा में ‘विकसित भारत – G RAM G’ जन-जागरण अभियान, 500 कंबल किया गया वितरण | New India Times

वक्ताओं ने बताया कि यह योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने, गांवों में ही रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने, स्थायी एवं उत्पादक विकास कार्यों को गति देने तथा आत्मनिर्भर गांवों के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी राष्ट्रीय पहल है।

कार्यक्रम के उपरांत मानवीय संवेदना एवं सेवा भाव के साथ 500 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे शीत ऋतु में जरूरतमंद ग्रामीण नागरिकों को राहत मिली।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि VB–G RAM G योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों एवं मजदूरों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान कर गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के जीवन में सुरक्षा, सम्मान एवं स्थायित्व का विश्वास मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जयवर्धन तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, बब्बू तिवारी, संजय सिंह, सागर चौधरी, सुनील पांडेय, राजेंद्र पांडेय एवं मार्कण्डेय पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सशक्त किसान • समृद्ध गांव • आत्मनिर्भर भारत

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version