डिलीवरी के दो घंटे बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260117-WA0106.mp4
New India Times

अकबरपुर जिला अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी के मात्र दो घंटे बाद मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260117-WA0105.mp4

मृतका के पति मेराज अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी मीरानपुर रसूलाबाद, ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अकबरपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी नौशीन गर्भवती थी। बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्होंने 16 जनवरी 2026 की रात अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां नॉर्मल डिलीवरी हुई।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260117-WA0100.mp4

परिजनों के अनुसार डिलीवरी के समय महिला की स्थिति सामान्य थी, लेकिन डिलीवरी के करीब दो घंटे बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आरोप है कि डॉ. अंजनी पाठक तथा उनकी सहायक स्टाफ नीतू गुप्ता और प्रीति सिंह को बार-बार सूचना देने के बावजूद महिला की बिगड़ती हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260117-WA0101.mp4

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर एवं स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण नौशीन की मौत हो गई। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि नॉर्मल डिलीवरी के बावजूद महिला के यूट्रस के मुंह पर 12 टांके लगाए गए, जिसकी कोई स्पष्ट वजह डॉक्टरों द्वारा नहीं बताई गई।

डिलीवरी के दो घंटे बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा | New India Times

मृतका के पति ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी डॉक्टर एवं सहायक स्टाफ के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version