भोपाल में स्लॉटर हाउस संचालन को लेकर विवाद, कुरैशी ब्रदर्स ने सांसद आलोक शर्मा से की मुलाकात | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260116-WA0137.mp4
New India Times

भोपाल में पिछले 70 वर्षों से स्लॉटिंग/स्लॉटर हाउस का कार्य पूर्णतः स्वच्छता अभियान के तहत संचालित किया जा रहा था। इसी क्रम में फैक्ट्री परिसर को छोड़कर पीछे स्थित हिस्से को पुनः चालू कराने को लेकर कुरैशी ब्रदर्स, जिनका उक्त फैक्ट्री से प्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं बताया जा रहा है, द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई।

इस संबध में कुरैशी ब्रदर्स ने पहले जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और इसके बाद अपनी बात रखने के लिए भोपाल सांसद आलोक शर्मा से मिलने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। सभी संबंधित लोग शाम करीब 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में मौजूद रहे, ताकि सांसद से मुलाकात हो सके।

मुलाकात के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन से चर्चा करेंगे और शीघ्र ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्लॉटर हाउस संचालन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें प्रशासन के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version