कहलगांव में मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, जरूरतमंदों को कंबल और खिचड़ी व प्रसाद वितरित | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव में मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, जरूरतमंदों को कंबल और खिचड़ी व प्रसाद वितरित | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, कहलगांव शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत अग्रसेन भवन परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कहलगांव में मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, जरूरतमंदों को कंबल और खिचड़ी व प्रसाद वितरित | New India Times

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खेतान सहित अशोक खेमका, बासुदेव टिवडे़वाल, हेमन्त अग्रवाल, देवकीनंदन शर्मा, बासुकी कुमार संथालिया, संदीप रुंगटा, गोपाल टेकरीवाल, आलोक शर्मा, केशव जोशी, कुणाल मारोदिया, ब्रजेश साह एवं शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी शीतलहर को ध्यान में रखते हुए पुरानी बाजार चौक के समीप अलाव की व्यवस्था की गई थी, ताकि ठंड से राहत मिल सके।

इस संबंध में शाखा की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

By nit

Exit mobile version