मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर सीओ सिटी पंकज पंत द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर क्षेत्र में विभिन्न पतंग और जनरल स्टोर की दुकानों की जांच की गई। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि चाइनीज मांझा का प्रयोग और बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि किसी दुकान या व्यक्ति के पास प्रतिबंधित मांझा पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित मांझा न बेचें। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार फील्ड में पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
चेकिंग अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य पाई गई।
