अविनाश द्विवेदी, सागर (मप्र), NIT;

कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने महाराजपुर स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावास की संपूर्ण व्यवस्थायें देखी। कलेक्टर श्री सिंह ने बालिकाओं के भोजन व्यवस्था, छात्रावास में बालिकाओं के रहने की जगह का मुआयना एवं छात्रावास वार्डन की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने बालिकाओं से बात कर उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है इसकी जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री सिंह को देख बालिकायें बहुत खुश हुई, उन्होंने कलेक्टर को प्रेरणा गीत भी सुनाया। कलेक्टर श्री सिंह ने इसी क्रम में महाराजपुर स्थित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर कलेक्टर श्री सिंह ने बालिकाओं को जल्द नव निर्मित छात्रावास भवन ने शिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने परिसर को और स्वच्छ और सुन्दर रखने की बात कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री आंचल आठया एवं डीपीसी श्री कुर्मी मौदूथ थे।
इसके बाद कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने सीईओ जिला पंचायत श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, एसडीएम, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बीना बारहा निर्मित पुल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने पुल निर्माण होने के बाद भी यातायात के लिये प्रारंभ न होने का कारण जाना। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि पुल जल्द ही खोल दिया जायेगा। इसमें आ रहे व्यवधानों का निराकरण जल्द हो जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बीना-बाराह तीर्थ यात्रियों को इस पुल के प्रारंभ होने से बहुत सुविधा हो जायेगी।
