देवरी में सट्टा-जुआ, ड्रग्स और अवैध शराब का बढ़ता कारोबार, पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260110-WA0051.mp4
New India Times

देवरी विधानसभा क्षेत्र में सट्टा, जुआ, ड्रग्स, अवैध शराब की खुलेआम बिक्री, मंदिरों में चोरी और अन्य बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एसडीओपी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन थाना प्रभारी हरिराम मानकर को दिया गया।

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि देवरी विधानसभा उनका परिवार है और परिवार के मुखिया होने के नाते क्षेत्र की सुरक्षा और शांति बनाए रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नशे का कारोबार और सट्टा-जुआ खुलेआम चल रहा है, जिस पर तत्काल नकेल कसने की आवश्यकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चारों थाना क्षेत्रों में मंदिर तक सुरक्षित नहीं हैं और लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। यादव ने कहा कि राजनीतिक और पुलिस संरक्षण में अवैध सट्टा, जुआ, ड्रग्स और शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक से मांग की गई है कि इन अपराधों पर समय-सीमा में कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version