मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट–नो फ्यूल’ अभियान चलाकर जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे 26 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन न चलाने की अपील की गई और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी (यातायात) संजय कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रीमती रुचि मिश्रा, यात्री/माल कर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।
