जनपद पंचायत जुन्नारदेव में समीक्षा बैठक, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभाकक्ष में आज सीईओ रश्मि चौहान एवं ब्लॉक समन्वयक अधिकारी सुनीता सिंह की उपस्थिति में उपयंत्री तथा जनपद पंचायत के सभी पदाधिकारियों, सचिवों और रोजगार सहायकों के साथ पंचायतवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से पेयजल से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पंचायतों को जल स्रोतों का निरीक्षण कराने, उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा पेयजल की गुणवत्ता की जांच करवाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दर्शनीय स्थलों का चयन कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में नरेगा कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति तथा आगामी महादेव मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version