जिला अस्पताल में रोगियों के परिजनों के लिए कंबल बैंक की शुरुआत, मात्र 10 रुपए में मिलेगा सेट | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय रेड क्रॉस भवन में कंबल बैंक की स्थापना की गई। श्वेतांबर जैन सोशल गु्रप, रेड क्रॉस सोसाइटी और सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों को राहत पहुंचाना है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम शिवानी पाठक ने की। मुख्य अतिथि आरएसएस के मध्य क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई मैनेजर राजेंद्र जैन और नपाध्यक्ष सविता गुप्ता उपस्थित रहीं। अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और सेवा भारती इसी संकल्प के साथ कार्य करती है। एसडीएम मैडम ने इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मात्र 10 रुपए में मिलेगी सुविधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version