मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभाकक्ष में आज सीईओ रश्मि चौहान एवं ब्लाक समन्वयक अधिकारी उपयंत्री एवं जनपद पंचायत के सभी पदाधिकारी ने सचिव व रोजगार सहायक के साथ समीक्षा बैठक पंचायत वार की की गई थी जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दा पेयजल सम्बंधित सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जल स्रोतों का निरीक्षण कर सफाई पेयजल की जांच करवाने के लिए सभी पंचायतों को निर्देश दिये गये। जनपद पंचायत के अंतर्गत दर्शनीय स्थलों का चयन कर पर्यटन को बढावा देने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई, नरेगा कार्य सहित पीएम आवास योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में तथा महादेव मेला की तैयारी सहित समीक्षा की गई।
