दलितों के धार्मिक कार्यक्रम पर हमला, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवमऊ में दलित समाज पर उत्पीड़न का मामला एक बार फिर सामने आया है। दलित समाज के भंडारे के दौरान कुछ अपराधियों ने वहां पहुंचकर हमला किया, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुँची और उनका बना-बनाया खाना भी बिखेर दिया गया।

आज़ादी के 78 साल बाद भी ऐसी घटनाएँ होना दुर्भाग्यपूर्ण है। देवमऊ की यह दलित बस्ती शासन द्वारा आवंटित भूमि पर बनी हुई है, फिर भी अपराधी कानून की परवाह नहीं करते। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामदरश सिंह, रामभुवन सिंह और संध्या सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस नेतृत्व का कहना है कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version