अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह पटना के बिहार लोक भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
