इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में कोटा में आयोजित अष्टम हाड़ौती गौरव सम्मान-2026 समारोह में जरूरतमंद बच्चों के लिए उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने पर युवा आदर्श फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया गया।
संस्थापक पुलकित मेघवाल ने कहा कि यह सम्मान पूरे टीम के प्रत्येक सदस्य का है, जो प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर सहयोग देते आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस गौरव-सम्मान से सभी को प्रेरणा मिली है कि समाजहित के कार्य निरंतर जारी रखने चाहिए।
