गुना में हाईवोल्टेज ड्रामा: विधायक पन्नालाल शाक्य की गाड़ी रोक कांग्रेसियों ने बजाया घंटा,मंत्री विजयवर्गीय की बदजुबानी पर भारी आक्रोश | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर जल त्रासदी मामले में पत्रकार के साथ की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब प्रदेशव्यापी राजनीतिक चिंगारी बन चुका है। इसी कड़ी में रविवार को गुना के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय विधायक पन्नालाल शाक्य के निवास का घेराव करने पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और रोचक हो गई जब विधायक कांग्रेसियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही अपने वाहन से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में ही रोककर घंटों की गूँज से आसमान सिर पर उठा लिया।

Exit mobile version