महिला सुरक्षा के लिए संभागीय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान का ऐलान | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

महिला सुरक्षा के लिए संभागीय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान का ऐलान | New India Times

भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने समय-सीमा बैठक में सभी जिलों में महाविद्यालयों एवं स्कूलों में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और पुलिस विभाग के साथ संयुक्त दलों का गठन किया।

इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जिला स्तर पर हब फॉर इम्पावरमेंट (Women Empowerment Hub) कार्यक्रम के अंतर्गत, घरेलू हिंसा, निरोधक कार्यक्रम, बाल विवाह रोकथाम, प्रतिज्ञा, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, सायबर सुरक्षा, आत्मरक्षा कार्यक्रम और महिला सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा।

संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में सभी महाविद्यालयों एवं संभाग के सभी जिलों में 50-50 स्कूलों को शामिल किया जाएगा। जिला स्तरीय ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम जिला टास्क फोर्स कमेटी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। सभी जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर के साथ पुलिस दल भी शामिल होगा, जो सभी जिलों के महाविद्यालयों और स्कूलों में जागरूकता कैम्प आयोजित करेंगे।

श्री सिंह ने आगामी एक सप्ताह के भीतर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संभागायुक्त ने कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कांफ्रेंस में सभी विभागों के बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और विभागीय लक्ष्य व कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्राकृतिक एवं जैविक खेती उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग और विक्रय के लिए जिलों में बाजार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि भोपाल संभाग में दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य 50 लाख लीटर तक पहुँचाया जाए।

स्वास्थ्य विभाग के लिए उन्होंने गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार के लिए धरती आभा कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और जनजातीय व ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने और लोक निर्माण एवं अन्य विभागों द्वारा सड़कों की मरम्मत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को प्रो-एक्टिव रहकर हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश भी दिया।

बैठक में संयुक्त संचालक श्रीमती नकी जहां कुरैशी, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री अरविंद्र चोरगढ़े सहित अन्य विभाग और संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version