मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
दिवंगत कर्मचारी स्व. प्रतीक टंडन( सहायक राजस्व निरीक्षक) की पत्नी श्रीमती प्रिया स्व. प्रतीक टंडन को सहायक ग्रेड 03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र आयुक्त नगर पालिका निगम बुरहानपुर माननीय श्री संदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले नव नियुक्त कर्मचारी श्रीमती प्रिया स्वर्गीय प्रतीक टंडन के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें कहा कि आप अपना कार्य नगर निगम हित में व पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें।इस अवसर पर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे आदि उपस्थित थे।
