परिवहन विभाग का विशेष जांच अभियान: मोटरयान कर बकाया मिलने पर यात्री बस जप्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग की विशेष जांच टीम द्वारा तामिया–झिरपा–चांवलपानी मार्ग पर छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक के वैध लाइसेंस तथा बकाया मध्यप्रदेश मोटरयान कर की विस्तृत जांच की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 28 पी 0742 (यात्री बस) के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए और वाहन पर ₹85,335 मोटरयान कर बकाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए बस को जप्त कर माहुलझिर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया।

साथ ही सभी वाहन संचालकों/चालकों को समझाइश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यात्री बसों के मामले में आवश्यक अनुमतिपत्र (परमिट) निरस्त करने तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version