रोटरी रॉयल ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर की नव वर्ष की शुरुआत, सैकड़ों लोगों का हुआ परीक्षण | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

नव वर्ष के प्रथम दिवस पर “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ सेवा कार्य करते हुए मध्यप्रदेश शासन, माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी क्लब रॉयल गुना और रोटरी क्लब गुना के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विकास जैन नखराली, रोटरी रॉयल के अध्यक्ष सौरभ जैन, सचिव जितेंद्र वर्मा, शिविर संयोजक अजय राठौर और विशाल श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

शिविर में जिला चिकित्सालय गुना के चिकित्सकों — डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. विशाल राठौर, डॉ. राहुल रघुवंशी, डॉ. रश्मि दीक्षित, डॉ. अंकिता राजपूत तथा फतेहगढ़ केंद्र से डॉ. हेमंत धाकड़ — ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। गंभीर मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन चयन एवं आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version