आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस ने बुधवार को 198 मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से सार्वजनिक रूप से नष्ट किया। यह कार्रवाई मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने की गई। पिछले छह महीनों से चल रहे विशेष अभियान में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई कर इन्हें जब्त किया गया था।
इस मौके पर सीएसपी अजय राणा, यातायात निरीक्षक राकेश तिवारी सहित विभिन्न थानों का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
शिकायत के लिए: 7701044959 (पहचान गोपनीय)।
