मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर को डॉo केपी गुप्ता ने किया सम्मानित। वरिष्ठ डॉक्टर केपी गुप्ता ने अपने अस्पताल, अर्नब हॉस्पिटल में स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर को सम्मानित किया।
डॉ केपी गुप्ता ने बताया कि गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवी कुमार सागर लगातार निर्धन असहाय लोगों की सेवा कर रहे हैं।
सेवा ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है यह वाकई में सराहनीय है, उनके इस सेवा भाव से प्रभावित होकर उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अपने अस्पताल में बुलाकर मैंने व मेरी धर्मपत्नी ने उनको सम्मानित किया।
मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। समाज के हर वर्ग को ऐसे समझ सेवियों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन करना चाहिए और उनके इस पुण्य कार्य में हिस्सा लेना चाहिए।
