रात में रहती है आवागमन में दुर्घटना की आशंका, स्पीड ब्रेकर पर रेडियम लगाने की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डुंगरिया ग्राम पंचायत (खापा स्वामी) के जीएम ऑफिस रेलवे गेट के पास रेलवे विभाग द्वारा बनाया गया स्पीड ब्रेकर रात के समय स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता।

राहगीरों का कहना है कि सड़क के रंग से मेल खाने के कारण स्पीड ब्रेकर अचानक नजर आता है, जिससे टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि रेलवे गेट के दोनों ओर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद डिस्टेम्पर और पीला रेडियम लगाया जाए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को पहले से स्पीड ब्रेकर दिख सके और हादसों को रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version