जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस में कृषि और कृषि-आधारित कार्यवाही बिंदुओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
यह समीक्षा बैठक संभागायुक्त भोपाल श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में 9 जनवरी 2026 को संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विभागों को दिए गए प्रगति-लक्ष्यों के विरुद्ध किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त (विकास) डॉ. विनोद यादव ने बताया कि बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, बैठक के एजेंडा से संबंधित पीपीटी 2 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
