ITPL सीजन-3 का खिताब ए कंस्ट्रक्शन के नाम, फाइनल में 30 रन से बड़ी जीत | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ITPL सीजन-3 का खिताब ए कंस्ट्रक्शन के नाम, फाइनल में 30 रन से बड़ी जीत | New India Times

इटवा तहसील प्रीमियर लीग (ITPL) सीजन-3 के तहत आयोजित पाँच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज लाइट हॉस्पिटल और ए कंस्ट्रक्शन टीम के बीच खेला गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ए कंस्ट्रक्शन ने खिताब अपने नाम कर लिया।

ITPL सीजन-3 का खिताब ए कंस्ट्रक्शन के नाम, फाइनल में 30 रन से बड़ी जीत | New India Times

टॉस जीतकर ए कंस्ट्रक्शन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवरों में 115 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइट हॉस्पिटल की टीम ए कंस्ट्रक्शन की कसी हुई गेंदबाजी के आगे दबाव में आ गई और सिर्फ 84 रन ही बना सकी। इस तरह ए कंस्ट्रक्शन ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया।

ITPL सीजन-3 का खिताब ए कंस्ट्रक्शन के नाम, फाइनल में 30 रन से बड़ी जीत | New India Times

ए कंस्ट्रक्शन की ओर से अनुराग साहनी ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में जुबैर ने 3 विकेट झटके, जबकि अमजद ने 17 रन का योगदान दिया।

ITPL सीजन-3 का खिताब ए कंस्ट्रक्शन के नाम, फाइनल में 30 रन से बड़ी जीत | New India Times

लाइट हॉस्पिटल की ओर से फाइनल में सबसे ज्यादा 26 रन बनाए गए। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर लाइट हॉस्पिटल के खिलाड़ी शफ्फी को ITPL सीजन-3 का मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। शफ्फी ने टूर्नामेंट के दौरान 73 रन बनाए और 11 विकेट हासिल किए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251229-WA0075.mp4
New India Times

मैच के समापन पर विजेता टीम ए कंस्ट्रक्शन को ₹25,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता लाइट हॉस्पिटल को ₹12,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरे आयोजन में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version