गुना हॉकी का दबदबा, उमरिया को 7-1 से रौंदकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

बालाघाट में आयोजित सीनियर मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में गुना की टीम का विजयी अभियान लगातार जारी है। अपने तीसरे मुकाबले में गुना ने उमरिया जिला हॉकी टीम को 7-1 के भारी अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिला हॉकी संघ गुना के सचिव ब्रजेश दुबे ने बताया कि गुना की टीम इस समय खिताबी जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रायसेन और दूसरे मैच में मेजबान बालाघाट को हराने के बाद, तीसरे राउंड में भी गुना के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी फरहान खान, आदित्य और रूपेश ने बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए शानदार गोल दागे और टीम को बड़ी बढ़त दिलाई। वहीं, टीम की रक्षा पंक्ति (डिफेंस) ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए विपक्षी टीम के हर आक्रमण को विफल कर दिया। श्री दुबे ने टीम की इस सफलता का श्रेय प्रशिक्षक शरद शर्मा और महबूब कुरैशी के कुशल मार्गदर्शन व खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत को दिया है। गुना हॉकी प्रेमियों को उम्मीद है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version