उन्नाव रेप मामले के दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


उन्नाव रेप पीड़िता के दोषी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन भोपाल द्वारा इकबाल मैदान चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ-साथ छोटी-छोटी बच्चियों ने भी भाग लिया, जिनके हाथों में न्याय की मांग करती तख्तियां थीं।

उन्नाव रेप मामले के दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन की जिला सचिव आरती शर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 के कुख्यात उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सेंगर को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा निलंबित कर जमानत दिया जाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल से रिहाई के समय आरएसएस-बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा स्वागत किया जाना देश की न्याय व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आरती शर्मा ने कहा कि इससे पहले बिलकीस बानो मामले में भी दोषियों की रिहाई और उनका सार्वजनिक सम्मान हुआ था, जिसने समाज को गलत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन चुकी है। उन्नाव की पीड़िता और उनकी मां द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में किया गया विरोध प्रदर्शन इस भय को दर्शाता है कि पीड़ितों की सुरक्षा दांव पर है।

उन्नाव रेप मामले के दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन | New India Times



महिला संगठन ने कहा कि हाल के वर्षों में यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति बनती जा रही है, जहां पीड़ितों को न्याय से वंचित किया जाता है और दोषियों की रिहाई के बाद उनका सार्वजनिक स्वागत किया जाता है। संगठन ने मांग की कि सरकार और स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की पूर्ण सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करें।
प्रदर्शन के दौरान बच्चियों ने “उन्नाव की बेटी को न्याय दो, देश की हर बेटी को न्याय दो”, “बलात्कारी कुलदीप सेंगर की जमानत रद्द करो” जैसे नारे लगाए। संगठन ने यह भी मांग की कि महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के लिए जिम्मेदार शराब, नशा, अश्लीलता, अपसंस्कृति और पोर्न साइट्स पर सख्त रोक लगाई जाए तथा अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।
जोरदार नारों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version