भोपाल में झुग्गी-झोपड़ी हटाने के विरोध में जीतू पटवारी ने आदिवासी परिवारों से की मुलाकात | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में झुग्गी-झोपड़ी हटाने के विरोध में जीतू पटवारी ने आदिवासी परिवारों से की मुलाकात | New India Times

भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने के चक्कर में गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए जा रहे हैं, जिसमें आदिवासी, दलित और मुस्लिम सभी प्रभावित हैं। आज वही स्थान, मानस भवन के पीछे, वार्ड 24 में निवासरत आदिवासी एवं अन्य परिवारों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर उपस्थित हुए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएँ सुनी और उनकी गंभीर स्थिति का जायज़ा लिया।

पटवारी ने कलेक्टर महोदय से फोन पर आदिवासी परिवारों के साथ हो रहे अन्याय पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। वार्ड 24 की पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष, एडवोकेट शबिस्ता ज़की, प्रभावित परिवारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version