सिरोंज में राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारिता के स्वाभिमान पर जोर | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

सिरोंज में राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारिता के स्वाभिमान पर जोर | New India Times

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले अनंत श्री गार्डन, कुरवाई रोड से चार पहिया वाहन की रैली निकाली गई। रैली महापुरुषों पर माल्यार्पण करते हुए छतरी चौराहा, महात्मा गांधी मार्केट, शीतला माता मंदिर और पुरानी बस स्टैंड होते हुए स्थानीय आनंद श्री गार्डन पहुँची, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सिरोंज में राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारिता के स्वाभिमान पर जोर | New India Times

जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता कोई नौकरी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। यदि पत्रकार निर्भीक नहीं होगा, तो समाज गूंगा बन जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठित, सजग और सिद्धांतनिष्ठ पत्रकारिता आज सबसे बड़ी जरूरत है।

सिरोंज में राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारिता के स्वाभिमान पर जोर | New India Times

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि मप्र के मछुआ एवं मत्स्य कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्ष कलम ही जनप्रतिनिधियों के कार्यों का मूल्यांकन करती है और यही मंच विकास पुरुष को पहचान देता है। उन्होंने JUMP के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के आत्मसम्मान को सुदृढ़ करते हैं।

सिरोंज में राज्यस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारिता के स्वाभिमान पर जोर | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी ने आंचलिक पत्रकार साथियों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए नीति बनाने और प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सिरोंज के पत्रकारों—अवध नारायण जी, अब्दुल सूबूर मियां, स्वर्गीय बालकृष्ण विद्यार्थी, राकेश सक्सेना और सबसे कम उम्र के संपादक अमरकंटक एक्सप्रेस के दीपक प्रजापति को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने गोदी मीडिया जैसे शब्दों पर टिप्पणी करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता बनाए रखने का महत्व बताया।

पत्रकारों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र मंत्री नारायण सिंह पंवार को सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के अनेक जिलों और विदिशा जिले की सभी तहसीलों से सैकड़ों पत्रकार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

स्वागत भाषण राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. कमल आलोक प्रसाद ने दिया और आभार कार्यक्रम आयोजक रघुवीर प्रजापति ने माना। कार्यक्रम का संचालन एड पवन सक्सेना ने किया।

सिरोंज JUMP की टीम में ब्लॉक उपाध्यक्ष बबलू विश्वकर्मा, रामस्वरूप यादव, नरेंद्र बरसाना, बालमुकुंद माली, शैलेंद्र रजक, सोनू मालवीय, दीपक प्रजापति, मोहन रघुवंशी, दिलीप श्रीवास्तव, वसीम अख्तर, कासिम खान, युवराज प्रजापति, सुनील नगीना, देवेंद्र विश्वकर्मा, शिवराज सूर्यवंशी, राकेश सक्सेना, सुनील पाठक, बाबू सिंह राजपूत, प्रवेश सक्सेना, दिनेश सेन आदि कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version